कुड़मि समाज की मांगों पर गृह मंत्रालय से सकारात्मक
आश्वासन, धर्म-कोड और कुड़मालि भाषा को राष्ट्रीय मान्यता की उम्मीद,
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कुड़मि समाज के प्रतिनिधि,
kharsawan
कुड़मि समाज की जातीय पहचान, पारंपरिक धर्म और कुड़मालि भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने की मांग को लेकर आदिबासी कुड़मि समाज के मूलखूंटी मूलमानता (संरक्षक) अजीत प्रसाद महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने समाज की विभिन्न मांगों को लेकर गृह मंत्री को मांग-पत्र सौंपा। बैठक में मांगों पर विचार कर आवश्यक निर्णय लिए जाने का आश्वासन मिलने की बात समाज के प्रतिनिधियों ने कही है। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी जनगणना में कुड़मि समाज की जातीय पहचान एवं मातृभाषा का पृथक अंकन करने, पारंपरिक प्रकृति धर्म अर्थात सारना कुड़मि धर्म को मान्यता देने तथा कुड़मालि भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग रखी। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह मांग केवल पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि भाषा, संस्कृति, धार्मिक परंपरा और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण से भी जुड़ी है। समाज की ओर से बताया गया कि 6 अगस्त को नई दिल्ली में भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त के समक्ष भी मांग-पत्र सौंपा गया था। इसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से 12 अगस्त की शाम मुलाकात का अवसर मिला। बैठक में कुड़मि समाज की मांगों पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। इसे लेकर खरसावां-कुचाई इकाई सहित विभिन्न क्षेत्रों के समाज के लोगों में सकारात्मक उम्मीद जगी है। मुलाकात के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, रसायन एवं उर्वरक मंत्री, राज्यसभा में नेता जेपी नड्डा, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, राज्यसभा सांसद खीरू महतो, आदिबासी कुड़मि समाज के अध्यक्ष शशांक शेखर महतो सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
16 अगस्त को डोबो में होगी केंद्रीय कमेटी की बैठक
जनसंपर्क सचिव गुणधाम मुतरुआर ने बताया कि आगामी 16 अगस्त को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत डोबो स्थित कुड़मि भवन में आदिबासी कुड़मि समाज की केंद्रीय कमेटी की बैठक आयोजित होगी। बैठक में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम सहित विभिन्न क्षेत्रों से केंद्रीय कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान समाज की मांगों और आगे की रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर जयपुर विधायक विश्वजीत महतो, संजय महतो, कृष्ण पद महतो, प्रेमचंद महतो, परिमल महतो समेत अनेक सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
August 13, 2026 10: 36 pm
Breaking
- *कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा…* *विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने, लंबित लाभुकों को शीघ्र लाभ प्रदान करने एवं सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने फुल ड्रेस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी…* *बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह…*
- चाईबासा मुख्य मार्ग पर पत्थर गाड़ने और लाको बोदरा की प्रतिमा लगाने की मांग पर विधायक को सौपा आवेदन,
- कुचाई में खरीफ कृषक गोष्ठी पर किसानों को दलहन की उन्नत खेती की दी जानकारी, फसल बीमा का लाभ लेने की अपील, किसानों से जैविक खेती करने पर दिया जोर,
- कुचाई में संकुलवार प्रभारी शिक्षकों की गुरु गोष्ठी, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था की हुई समीक्षा, नामांकन, उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, ई-विद्या वाहिनी और शैक्षणिक गुणवत्ता पर दिया जोर,
- कुचाई के सामुडीह में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल की बर्बादी रोकने को लेकर किया जागरूक,
- कुड़मि समाज की मांगों पर गृह मंत्रालय से सकारात्मक आश्वासन, धर्म-कोड और कुड़मालि भाषा को राष्ट्रीय मान्यता की उम्मीद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कुड़मि समाज के प्रतिनिधि,
- गुदड़ी में 100 छात्र-छात्राओं के बीच विधायक जगत माझी ने बांटी साइकिल बोले विधायक—उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता और क्षेत्र का नाम करें रोशन
