कुचाई में ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक का विमोचन, बाल अधिकार
और संरक्षण पर दिया जोर, बाल विकास हेतु जीवन कौशल को
बताया जरूरी, अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल,
Kuchai
कुचाई प्रखंड सभागार में मंगलवार को टीआरसीएससी संस्था की ‘स्वयं’ परियोजना के तहत ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में हुआ। पुस्तक का मुख्य विषय बाल अधिकार, बाल संरक्षण एवं बाल विकास के लिए जीवन कौशल है। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि बच्चों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए केवल शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ जीवन की विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक जीवन कौशल से भी सशक्त बनाना जरूरी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक को तैयार किया गया है। उन्होने कहा कि बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने में परिवार के साथ-साथ समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही अपने अधिकारों, जिम्मेदारियों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए, तो वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं और समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। पुस्तक के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उन्हें सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने तथा कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया है। बीडीओ ने ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक को बच्चों, अभिभावकों और समुदाय के बीच बाल अधिकार एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान बाल अधिकारों के संरक्षण, बच्चों के साथ होने वाले भेदभाव एवं शोषण की रोकथाम तथा समुदाय की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षा, जीवन कौशल, सुरक्षा, अधिकारों की जानकारी और सकारात्मक सोच को आवश्यक बताया गया। उपस्थित लोगों ने बाल अधिकारों के संरक्षण तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वयं परियोजना की सलाहकार रजत मित्र, परियोजना समन्वयक गौरिका गिरि, परियोजना की सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
August 11, 2026 6: 47 pm
Breaking
- वन महोत्सव पर विधायक दशरथ गागराई ने किया पौधरोपण, हरियाली बचाने का दिया संदेश, पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील, कहा- पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण भी जरूरी
- जिला फुटबॉल सुपर लीग: प्रधानगोडा ने मातकमडीह को 4-2 से हराया, अर्जुना कप में शानदार आगाज,
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को दिए निर्देश..
- कुचाई में ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक का विमोचन, बाल अधिकार और संरक्षण पर दिया जोर, बाल विकास हेतु जीवन कौशल को बताया जरूरी, अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल,
- तीन साल से धीमी गति से चल रहा खरसावां के बुरूडीह बाइपास सड़क निर्माण कार्य, शून्यकाल में विधायक ने उठाया मुद्दा, मुख्यमंत्री से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग
- नव नियुक्त सहायक आचार्यों के बकाया वेतन भुगतान का रास्ता साफ, खरसावां विधायक के तारांकित प्रश्न पर शिक्षा विभाग ने दिया सकारात्मक जवाब,
- खरसावां में एसआईआर पर बीएलओ व सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए फॉर्म-6 व फॉर्म-8 भरने की दी जानकारी
- कुचाई में 11 माह से कमीशन नहीं मिलने पर जन वितरण दुकानदारों में आक्रोश पीडीएस दुकानदार संघ की बैठक, नेटवर्क-सर्वर और खाद्यान्न आपूर्ति की समस्या उठी,
