खरसावां के बड़ाबाम्बो में 99.48 लाख की लागत से बनेगा पंचायत सचिवालय, जिप अध्यक्ष ने किया शिलान्यास, नए सचिवालय में आधुनिक एवं हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी-सोनाराम,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बड़ाबाम्बो के जोरडीहा पंचायत में 99.48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत सचिवालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि पुराना पंचायत भवन जर्जर अवस्था में होने के कारण पंचायत के कार्यों के संचालन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नए पंचायत सचिवालय भवन के निर्माण से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि नए सचिवालय में सभी प्रकार की आधुनिक एवं हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद द्वारा गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने बड़ाबाम्बो बाजार में जिला परिषद मद से मार्केट कॉम्पलेक्स में दुकानों के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि जिला परिषद की आगामी बोर्ड बैठक में इस योजना को पारित कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से सावित्री बानरा, मुखिया सोनामुनी पुरती, पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती, लक्ष्मीकांत महतो, कृष्णा नायक, सामू बोदरा, विजय महतो, सुशील महतो, मंगल कांडेयबुरु, ग्राम प्रधान संतोष नायक आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 48 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
