नगर निकाय चुनाव: अंतिम दिन राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने बार एसोसिएशन से मांगा समर्थन
Seraikela
नगर निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने सरायकेला बार एसोसिएशन पहुंचकर अधिवक्ताओं के साथ बैठक की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
बैठक के दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से नगर विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनादेश मिलता है तो अधिवक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही न्यायिक कार्यों से जुड़े आधारभूत सुविधाओं के विकास का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, महामंत्री देवाशीष ज्योतिषी, केपी दुबे, पार्थ सारथी दास, सरोज महाराणा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों द्वारा विभिन्न संगठनों और मतदाताओं से संपर्क साधने का सिलसिला जारी रहा।
September 6, 2026 3: 33 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
