बांदुनासा में चर्च संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुई सांसद जोबा माझी
Anandpur
आनंदपुर: आनंदपुर प्रखंड के बांदुनासा गांव में रविवार को चर्च संस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। चर्च संस्कार कार्यक्रम में आये लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा यहां आप सबो के बीच आकर उन्हें प्रसन्नता हो रही हैं। कहा परमेश्वर का सभी पर आशीर्वाद बना रहे है, सभी को एक सूत्र में रखे और प्रेम भाईचारा बना रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद जोबा माझी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पादरी पुरोहित मनोहर किम्बो, एंजेल कंडुलना, एडेन टोप्पो, प्रसाद चांपिया, शिमोन समद, नेलशन केरकेट्टा, लीलावती चांपिया, गैब्रियल चांपिया, लेबेया प्रमोद बारला समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
