कुचाई के सामुडीह में मनाया गया जल अर्पण दिवस,
ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, सुरक्षित पेयजल के
उपयोग और जल की बर्बादी रोकने को लेकर किया जागरूक,
kuchai
कुचाई प्रखंड अंतर्गत सामुडीह ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत गुरुवार को जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जलसहिया, ग्रामीणों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग, जल स्रोतों के संरक्षण तथा पानी की बर्बादी रोकने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ली। जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व और दैनिक जीवन में पानी के विवेकपूर्ण उपयोग की जानकारी दी गई। मौके पर जलापूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन एवं रख-रखाव पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों से जल स्रोतों और जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। सामूहिक प्रयास से ही सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है।
August 13, 2026 10: 35 pm
Breaking
- *कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा…* *विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने, लंबित लाभुकों को शीघ्र लाभ प्रदान करने एवं सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने फुल ड्रेस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी…* *बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह…*
- चाईबासा मुख्य मार्ग पर पत्थर गाड़ने और लाको बोदरा की प्रतिमा लगाने की मांग पर विधायक को सौपा आवेदन,
- कुचाई में खरीफ कृषक गोष्ठी पर किसानों को दलहन की उन्नत खेती की दी जानकारी, फसल बीमा का लाभ लेने की अपील, किसानों से जैविक खेती करने पर दिया जोर,
- कुचाई में संकुलवार प्रभारी शिक्षकों की गुरु गोष्ठी, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था की हुई समीक्षा, नामांकन, उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, ई-विद्या वाहिनी और शैक्षणिक गुणवत्ता पर दिया जोर,
- कुचाई के सामुडीह में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल की बर्बादी रोकने को लेकर किया जागरूक,
- कुड़मि समाज की मांगों पर गृह मंत्रालय से सकारात्मक आश्वासन, धर्म-कोड और कुड़मालि भाषा को राष्ट्रीय मान्यता की उम्मीद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कुड़मि समाज के प्रतिनिधि,
- गुदड़ी में 100 छात्र-छात्राओं के बीच विधायक जगत माझी ने बांटी साइकिल बोले विधायक—उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता और क्षेत्र का नाम करें रोशन
