15 जुलाई को कुचाई में दिव्यांग बच्चों के लिए होगा उपकरण वितरण शिविर
Kharsawan
कुचाई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने कुचाई के दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक एवं आवश्यक उपकरण वितरण शिविर आयोजित करने का आदेश जारी किया है। यह शिविर आगामी 15 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), कुचाई में आयोजित किया जाएगा। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देश के आलोक में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संबंधित विद्यालयों के नोडल शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे चिन्हित दिव्यांग बच्चों की शिविर में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें। शिविर में विभिन्न विद्यालयों के चिन्हित दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही सभी बच्चों के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया है।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों एवं विद्यालय प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि वे समय पर बच्चों को शिविर स्थल तक पहुंचाकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
July 11, 2026 12: 28 am
Breaking
- 13 जुलाई को खरसावाँ प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, खरसावाँ में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित होगा, ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने की अपील…*
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, गोविन्दपुर में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 124 अभ्यर्थी हुए सफल…*
- खरसावां में सबकी योजना, सबका विकास अभियान पर हुई विशेष ग्राम सभा, ग्रामीणों की सहभागिता से आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने पर जोर,
- ईको फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित, शिक्षा जीवन से डर को दूर करती है और सफलता की राह दिखाती है-रामचंद्र सोय
- साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से क्रमवार मिले उपायुक्त, प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…*
- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों एवं मुख स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक…*
- 15 जुलाई को कुचाई में दिव्यांग बच्चों के लिए होगा उपकरण वितरण शिविर
- जिला फुटबॉल लीग: बीपीएस हाथीटांड़ ने एनएससी बुरुडीह को 5-2 से हराया