खरसावां-कुचाई में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित, कड़ाके की ठंड, अलाव के सहारे लोग,
Kharsawan
खरसावां-कुचाई प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग सुबह और शाम अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। चौक-चौराहों, बस स्टैंड, बाजार और गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। विशेषकर मजदूर, रिक्शा चालक, बुजुर्ग और राहगीरों को ठंड का सबसे अधिक सामना करना पड़ रहा है। सुबह-सवेरे और देर शाम ठंडी हवा के कारण लोग घरों से निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं। वहीं बच्चे और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए लोग गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड लगातार बढ़ रही है, ऐसे में प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाए तो गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल लोग अपने स्तर से अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
July 23, 2026 9: 19 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
