कुचाई के जोजोहातु महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं
की भीड़, भक्तों ने ने पूजा-अर्चना कर किया जलाभिषेक
Kuchai
सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कुचाई प्रखंड के जोजोहातु स्थित संगम घाट से श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश लेकर जोजोहातु महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधुसूदन दास, भारत पांडेय, लाबुराम सोय, महेश जोगी, संतोष महतो एवं पप्पू तिवारी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर जोजोहातु महादेव मंदिर में विशेष उत्साह देखने को मिला।
