खरसावां मे घर-घर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराकर कांग्रेसियों ने मनाया 140 वां स्थापना दिवस, कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली इतिहास रहा है-कोन्दो कुम्भकार
Kharsawan
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की रीढ़ बनी और देश की राजनीति में अहम जगह रखने वाली इंडियन नेशनल कांग्रेस अपना 140 साल का ऐतिहासिक सफर पूरा कर रही है। इसी के तहत खरसावां में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुम्भकार की अध्यक्षता में मनाया गया। झारखण्ड प्रदेश एवं जिला सरायकेला खरसावां कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी व पंचायत कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी सबसे पहले अपने अपने घर में कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराना है। मौके पर श्री कुम्भकार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 140 वां वर्ष का इतिहास गौरवशाली रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली गाथा एवं संविधान निर्माण पार्टी का श्रेष्ठ उपलब्धि है। देश का संविधान देश के आदिवासी हरिजन ,अल्पसंख्यक दबे कुचले शोषित पीड़ित सभी को स्वतंत्रता अधिकार के साथ-साथ मौलिक अधिकार भी प्रदान करता है। कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है और अनेक उपलब्धियों से जुड़ा है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष कोन्दो कुम्भकार, मंडल अध्यक्ष शंकर लोवादा, प्रखंड उपाध्यक्ष कहैन्या लाल समाड़, प्रखंड महासचिव सौरव तांती, आशीष बनर्जी, वरिष्ठ कांग्रेसी बीरेंद्र कुम्भकार, सूरज लोवादा, शशि पूर्ति, गुमदा बोदरा, अर्जुन लोवादा, दीपक हांसदा, मंगल हांसदा, सूरज कुमार समाड़, शिवा समाड़, माठु सोय, करण लोवादा आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।
April 23, 2026 11: 25 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
