कुचाई में खरीफ कृषक गोष्ठी पर किसानों को दलहन
की उन्नत खेती की दी जानकारी, फसल बीमा का लाभ लेने की
अपील, किसानों से जैविक खेती करने पर दिया जोर,
kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के किसानों को खरीफ मौसम में दलहन समेत विभिन्न फसलों की उन्नत खेती की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उड़द, मूंगफली, अरहर, मड़ुवा और मूंग की खेती के तरीके, बेहतर उत्पादन के उपाय तथा कृषि तकनीक की जानकारी दी। गोष्ठी में किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने किसान समृद्धि योजना, मिट्टी जांच, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), फसल बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि मिट्टी की जांच के आधार पर फसल एवं उर्वरक का चयन करने से खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक एवं लाभकारी खेती अपनाने की अपील की गई। खरीफ कृषि गोष्ठी का आयोजन किसानों को मानसून और खरीफ सीजन की फसलों की बेहतरीन पैदावार के लिए तैयार करने वास्ते किया जाता है। इसमें कृषि वैज्ञानिक किसानों को उन्नत बीज, मिट्टी की जांच, नैनो उर्वरकों के संतुलित प्रयोग और प्राकृतिक खेती के आधुनिक तरीकों की जानकारी देते हैं। खरीफ उत्पादकता गोष्ठी कार्यक्रम का मुख्य महत्व किसानों को खरीफ फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों, उन्नत बीजों, उर्वरक प्रबंधन, कीट नियंत्रण, सिंचाई व्यवस्थाओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ल्यूमिनस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार, बीपीएम रमेश द्विवेदी, बीसीओ निर्मल लकड़ा सहित सभी किसान मित्र एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान किसानों ने कृषि से जुड़ी समस्याओं और योजनाओं को लेकर भी जानकारी प्राप्त की।
August 13, 2026 10: 36 pm
Breaking
- *कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा…* *विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने, लंबित लाभुकों को शीघ्र लाभ प्रदान करने एवं सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने फुल ड्रेस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी…* *बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह…*
- चाईबासा मुख्य मार्ग पर पत्थर गाड़ने और लाको बोदरा की प्रतिमा लगाने की मांग पर विधायक को सौपा आवेदन,
- कुचाई में खरीफ कृषक गोष्ठी पर किसानों को दलहन की उन्नत खेती की दी जानकारी, फसल बीमा का लाभ लेने की अपील, किसानों से जैविक खेती करने पर दिया जोर,
- कुचाई में संकुलवार प्रभारी शिक्षकों की गुरु गोष्ठी, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था की हुई समीक्षा, नामांकन, उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, ई-विद्या वाहिनी और शैक्षणिक गुणवत्ता पर दिया जोर,
- कुचाई के सामुडीह में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल की बर्बादी रोकने को लेकर किया जागरूक,
- कुड़मि समाज की मांगों पर गृह मंत्रालय से सकारात्मक आश्वासन, धर्म-कोड और कुड़मालि भाषा को राष्ट्रीय मान्यता की उम्मीद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कुड़मि समाज के प्रतिनिधि,
- गुदड़ी में 100 छात्र-छात्राओं के बीच विधायक जगत माझी ने बांटी साइकिल बोले विधायक—उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता और क्षेत्र का नाम करें रोशन
