केन्द्र सरकार कि ओर से सम्मानित किए जाने के बाद प्रबुद्ध जनों ने किया सीएससी संचालक अत्री पाण्डेय को किया सम्मानित
Ichagarh
ईचागढ़ – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड के सितु मिलन चौक के सीएससी संचालक अत्री कुमार पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने सोमवार को मिलन चौक में सम्मानित किया गया। विगत 16 जुलाई को देश के राजधानी नई दिल्ली में डिजिटल इंडिया के दस वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार कि ओर से अत्रि पांडे को सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,मंत्री जितिन प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। वही सीएससी संचालक अत्री कुमार पाण्डेय के द्वारा हजारों नागरिकों को बीमा,एनपीएस,ऋण माफी आवेदन,पैन कार्ड,आधार सुधार का लाभ प्रदान किया गया था। उन्होंने बैंक ऑफ़ इंडिया में दो हजार से अधिक नागरिकों के जन धन खाते खुलवाए है। इस दौरान उन्होंने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन देन किया है। उनके इसी कार्य को देखते हुए उन्हें दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था और सम्मानित किया गया। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए क्षेत्र के लोग ने श्री पांडे को फुल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वही अत्रि पांडे ने कहा कि लोगों का विश्वास और सहयोग से आज उन्हें सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि इमानदारी और लगन से कार्य करने पर मंज़िल अपने आप मिल जाता है। मौके पर समाजसेवी व झारखंड आंदोलनकारी राम प्रसाद महतो, पंचानन पातर,डॉ सृष्टिधर महतो, गौरी शंकर वर्मा, नासीम अंसारी, महादेव महतो, विष्णु पद महतो, बुधराम गोप, भुवनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 29 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
