तमिलनाडु में मजदूरी करने गया कुचाई का युवक नौ माह से लापता, पत्नी ने जिला प्रशासन से लगाई खोजबीन की गुहार,
kuchai
कुचाई प्रखंड अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र के सियाडीह गांव के परनाडीह टोला निवासी एक युवक के तमिलनाडु से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के लंबे समय से संपर्क में नहीं रहने से परिजन गहरी चिंता में हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार परनाडीह निवासी दुर्गा सिंह मुंडा (पिता- केदार सिंह मुंडा) बेहतर रोजगार की तलाश में 25 अक्टूबर 2025 को तमिलनाडु गया था। वहां उसने एक कंपनी में कुछ दिनों तक काम भी किया, लेकिन इसके बाद अचानक उसका परिवार से संपर्क टूट गया। कई महीनों से उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजन बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गा सिंह मुंडा परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। उसके लापता होने के बाद पत्नी बुधनी मुंडा, एक पुत्र और तीन पुत्रियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
परिजनों का आरोप है कि जब बुधनी मुंडा अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराने दलभंगा ओपी पहुंचीं तो उनकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन से पति की तलाश कराने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तमिलनाडु पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर युवक की जल्द से जल्द खोजबीन कराई जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके।
July 21, 2026 12: 50 pm
Breaking
- सरायकेला में रूकी हुई सम्मान राशि की मांग पर झारखंड आंदोलनकारियों का 15वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी, प्रशासन और सरकार पर उपेक्षा आरोप,
- तमिलनाडु में मजदूरी करने गया कुचाई का युवक नौ माह से लापता, पत्नी ने जिला प्रशासन से लगाई खोजबीन की गुहार,
- आदित्यपुर में 31 जुलाई तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करें, उपायुक्त ने जताई नाराजगी
- SIR-2026 के तहत कुचाई प्रखंड के लो-परफॉर्मिंग मतदान केंद्रों का निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 57-खरसावाँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अपर उपायुक्त ने किया निरीक्षण, प्रत्येक पात्र मतदाता का गणना प्रपत्र प्राप्त करने एवं त्रुटिरहित ASDD सूची तैयार करने के दिए निर्देश…*
- खरसावां में पारंपरिक हेरा पंचमी पर निभाई गई सदियों पुरानी रथ भंगिनी की परंपरा, नाराज महालक्ष्मी ने प्रतीकात्मक रूप से तोड़ा प्रभु जगन्नाथ का रथ,
- SIR-2026 के अंतर्गत नगर परिषद कपाली क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविरों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने किया निरीक्षण, प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश…*
- सरायकेला में नवंबर में होगा तीन दिवसीय ओड़िया नाटक महोत्सव, तैयारियां शुरू
- सुमित एफसी सीनी की लगातार तीसरी जीत, टेंगाडीह को 3-1 से हराया; बुरुडीह और भेलाईडीह का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ
