परिसीमन के विरोध में 30 अगस्त को रांची आंदोलन की
तैयारी पर कुचाई में मानकी-मुंडा एवं सामाजिक संगठनों की बैठक,
आरक्षित सीटें घटाने के बजाय बढ़ाई जाना चाहिए- मनोज सोय,
kuchai
कुचाई के मानकी-मुंडा भवन में गुरुवार को आगामी 30 अगस्त को रांची में प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में आयोजित विशाल आंदोलन की तैयारी को लेकर मुंडा-मानकी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड में प्रस्तावित परिसीमन के कारण आदिवासी आरक्षित सीटों में संभावित कटौती के विरोध में 30 अगस्त को रांची में एक दिवसीय विशाल आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आदिवासी हो समाज महासभा के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सोय ने कहा कि परिसीमन का विरोध नहीं है, बल्कि परिसीमन होना चाहिए। लेकिन जनसंख्या के आधार पर झारखंड में आदिवासियों की आरक्षित सीटें घटाने के बजाय बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड का बड़ा हिस्सा पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के अंतर्गत आता है और यहां के मूल निवासियों के संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए आदिवासी आरक्षित सीटों को सुरक्षित रखना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग भी आंदोलन के माध्यम से सरकार के समक्ष रखी जाएगी। बैठक में मौजूद मानकी-मुंडा एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के आदिवासी अस्तित्व और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि परिसीमन के नाम पर अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने संविधान के अनुच्छेद 330 और 332 के तहत मिले राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर भी जोर दिया। बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सोय, अपना अधिकार संगठन के श्याम सोय, टेने सोय, सुखराम सोय, पार्वती सोय, गणेश सरदार, मांगीलाल सोय, नागेन सोय, महादेव मिंज, जिंगी हेंब्रम, मंजु हेंब्रम, बिरसा सोय सहित काफी संख्या में मानकी-मुंडा एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
August 28, 2026 11: 22 am
Breaking
- डीडीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल की जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक सम्पन्न हुई…* *पेयजल स्रोतों के संरक्षण, जलमीनार एवं चापाकलों की समयबद्ध मरम्मत, जलापूर्ति की गुणवत्ता की नियमित निगरानी तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को सशक्त बनाने के दिए निर्देश…*
- रक्षाबंधन पर्व को लेकर आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र में मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच…*
- खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में ‘तरू भ्राता’ कार्यक्रम, बच्चों ने पेड़ों को बांधी ईको-फ्रेंडली राखी
- खरसावां में शिशु मंदिर की बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर स्नेह और सम्मान के प्रतीक स्वरूप में बांधी राखी
- परिसीमन के विरोध में 30 अगस्त को रांची आंदोलन की तैयारी पर कुचाई में मानकी-मुंडा एवं सामाजिक संगठनों की बैठक, आरक्षित सीटें घटाने के बजाय बढ़ाई जाना चाहिए- मनोज सोय,
- खरसावां में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और इंसानियत का दिया संदेश
- खामारडीह ने प्रधानगोड़ा को 1-0 से हराया, हाथीटांड़ बना जिला फुटबॉल सुपर लीग चैंपियन,
- जगन्नाथपुर में 7 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी पूजा 4 सितंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में
