सरायकेला में सेफ इंटरनेट डे पर कार्यशाला,
सावधान और सतर्क रहकर करें इंटरनेट का उपयोग, राष्ट्रीय
साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं,
saraikella kharsawan सरायकेला समाहरणालय के सभागार में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ऋतु राज प्रियदर्शी की अध्यक्षता में मंगलवार को सेफ इंटरनेट डे को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ने कहा कि इंटरनेट ने हमारी लाइफस्टाइल आसान बना दी है। परंतु हमें सावधान और सतर्क रहकर इंटरनेट का उपयोग करना चाहिए। शॉर्टकट से पैसे कमाने और विभिन्न तरह की लालच में पड़कर लोगों की गाढ़ी कमाई मिनटों में चली जाती है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी नए नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। जिसमें डिजिटल अरेस्ट,अधिक रिटर्न का लालच देकर निवेश करना, विभिन्न तरह के ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म इत्यादि शामिल है। जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ने कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सुरक्षित तरीके से पैसे का ट्रांजैक्शन करें, सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल चार्जिंग, सार्वजनिक वाईफाई का इस्तेमाल करने से बचें, बिना जाने समझें अनजान लोगों के साथ रकम की लेनदेन नहीं करें, अनजान नंबर से आने वाले व्हाट्सएप कॉल एवं व्हाट्सएप वीडियो कॉल तथा इंटरनेशनल कॉल को रिसीव करने से बचें,स्वयं जागरूक बने एवं अपने परिवार के साथ साथ समाज को भी जागरूक करें। उक्त कार्यशाला में साइबर थाना प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि कभी भी डिजिटल अरेस्ट की बात सुनकर भयभीत नहीं होना है। पैसा इन्वेस्ट कर अधिक रिटर्न देने वालों की जाल में नहीं फंसना है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लोगों की अज्ञानता का फायदा उठाकर साइबर फ्रॉड करते हैं। साइबर फ्रॉड होने से 1930 नंबर पर कॉल करके तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शीघ्र शिकायत दर्ज कराएं और ट्रांजेक्शन ब्लॉक कराएं। इसमें देरी करने से गोल्डन आवर खत्म हो जाता है। कार्यशाला के दौरान अनजान लोगों के साथ ओटीपी,आधार कार्ड, पैन कार्ड या बैंक की अन्य जानकारी साझा नहीं करने,अनजान नंबरों से आने वाली लिंक पर क्लिक नहीं करने,अनजान लोगों से पेमेंट पाने के लिए क्यू .आर. कोड स्कैन नहीं करने व ओटीपी या पिन साझा नहीं करने, बैंक ट्रांजैक्शन करते समय सार्वजनिक वाईफाई का इस्तेमाल नहीं करने सहित आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया, साइबर थ्रेट्स, ऑनलाइन फ़्रॉड, डीप फेक, व्हाट्सएप्प सिक्योरिटी, डिजिटल अरेस्ट सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा की गई। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री ऋतु राज प्रियदर्शी, साइबर थाना प्रभारी दानिश इकबाल, सीएससी मैनेजर, ई जिला प्रबंधक, डीपीओ यूआईडी, कंप्यूटर ऑपरेटर, वी.एल.ई तथा कार्यालय अन्य लोग मौजूद थे।
June 8, 2026 4: 05 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
