कुचाई में पुस्तकालय शिक्षक प्रशिक्षण पर कार्यशाला, पुस्तकालय की आवश्यकता और महत्व से कराया अवगत, पुस्तकालय बच्चों के सीखने का है प्रभावी साधन,
Kuchai कुचाई प्रखंड संसाधन केन्द्र में शिक्षकों को पुस्तकालय की महत्ता से अवगत कराने और बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय पुस्तकालय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भाग लिया और पुस्तकालय के प्रभावी संचालन व उपयोग के बारे में गहन चर्चा की। शिक्षकों को यह समझाया गया कि पुस्तकालय बच्चों के सीखने का एक प्रभावी साधन है और यह उनकी जिज्ञासा को बढ़ाने में मदद करता है। बच्चे अपने प्रश्नों के उत्तर कैसे पुस्तकालय से प्राप्त कर सकते हैं और यह उन्हें आत्मनिर्भर बनाता है। इस दौरान शिक्षकों ने कठिन शब्दों को पढ़ने और उच्चारण सुधारने की गतिविधियों में भाग लिया। यह अनुभव किया कि पढ़ने का प्रवाह केवल अभ्यास से बेहतर होता है, और पुस्तकालय इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बताया गया कि समूहों में कार्य कर शिक्षकों ने पुस्तकालय की आदर्श संरचना तैयार की। पुस्तकालय समिति का गठन, पुस्तक लेन-देन प्रणाली, रिकॉर्ड कीपिंग और समय-सारणी बनाने पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने पुस्तकालय में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए बुक टॉक, रीड अलाउड, और साझा पठन जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया। मासिक समीक्षा बैठक आयोजित करने और अधिक पढ़ने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई। प्रत्येक शिक्षक ने अपने विद्यालय के पुस्तकालय को बेहतर बनाने के लिए एक कार्य योजना तैयार की। चर्चा की गई कि एसएमसी शिक्षक और समुदाय के सहयोग से पुस्तकालय को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इस कार्यशाला में शिक्षकों ने केवल पुस्तकालय के महत्व को समझा, बल्कि यह भी संकल्प लिया कि वे अपने विद्यालयों में इसे सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाएँगे। बच्चों को अधिक से अधिक किताबें उपलब्ध कराई जाएँगी और उन्हें नियमित रूप से पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण में सीनी टाटा ट्रस्ट की तरफ से दिया गया। जिसमें मिनी टाटा ट्रस्ट से सुजीत कुमार माझी, ब्रजमोहन स्वांसी, शीतल कालिंदी आदि उपस्थित थे l
September 6, 2026 3: 46 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
