कुचाई में झामुमों की हैट्रिक जीत पर निकला विजय जुलूस
हमारी सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी-गागराई
A victory procession was taken out in Kuchai on the hat-trick victory of JMM, खरसावां विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक दशरथ गागराई की हैट्रिक जीत पर कुचाई में विजय जुलूस निकाला गया। झामुमों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सोमबार को कुचाई के बिरसा स्टेडियम में एकत्रित होकर विधायक दशरथ गागराई का भव्य स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाने गये और आतिशबाजी की गई। विजस जुलूस कुचाई के बिरसा स्टेडियम से निकलकर कुचाई बजार, रूचाव होते हुए कुचाई साप्ताहिक हाट स्थित पेट्रोल पंप तक पहुचकर आदि क्षेत्र का भ्रमण किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि हमारी सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य करेगी। साथ ही हमारी सरकार गरीब व असहाय एवं आर्थिक कमजोर जैसे परिवारों को सबसे पहले प्राथमिकता देने का काम करेगी। इस विजस जुलूस में विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बसंती गागराई, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, मुखिया शास्त्री सांगा, भोज सांगा, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, राज बागर्ची, रानी बानरा, मानसिंह मुंड़ा, मुन्ना सोय, फागु मुंडा, धनश्याम सोय, भरत सिंह मुंडा, प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, दशरथ उराव, फागु मुंडा, अनिल सोरेन आदि सहित काफी संख्या कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।
July 23, 2026 7: 18 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
