खरसावां मे उत्कल सम्मेलनी उड़िया शिक्षक संघ की बैठक, आगामी 1 अप्रैल को रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम के बीच उत्कल दिवस मनाने का निर्णय,
Kharsawan खरसावां के राज बाड़ी परिसर में उत्कल सम्मेलनी उड़िया शिक्षक संघ को एक बैठक जिला पर्यवेक्षक सुशील षाड़ंगी की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान आगामी 1 अप्रैल को उत्कल दिवस हषोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। उत्कल दिवस को भव्य रूप देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दिवस कार्यक्रम में ओड़िया समाज के सभी युवा, बुजुर्ग, उडिया शिक्षक व शिक्षिका एवं अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा खरसावां प्रखंड अंतर्गत उड़िया भाषा विद्यालयों में उत्कल सम्मेलनीशिक्षकोंक्ष ने विद्यालयों के नए सेशन में कम से कम 10 बच्चों को उड़िया भाषा में पठन-पाठन के लिए नामांकन कराने का संकल्प लिया। इस दौरान बैठक में जिला पर्यवेक्षक सुशील षाड़ंगी ने उड़िया शिक्षकों के पठन-पाठन का मूल्यांकन किया। साथ ही उड़िया भाषा साहित्य संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने के लिए उड़िया बहुल ग्रामों में व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से रंजीत मंडल, भारत चंद्र मिश्रा, जयजीत षाड़ंगी, चंद्रभानु प्रधान, रचिता मोहंती, कनीता दें, रेणु महाराणा, कुंती मंडल, पुष्पा पुष्टि, पद्मासनी प्रधान, रंजीता मोहंती, सबिता बिषई, सपना टप्पी, शिवचरण महतो, सत्यव्रत चौहान, वंदना दास आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 4: 06 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
