खरसावां में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, सोमरा
एंड नितेश को पराजित कर सुकन एफसी ने किया जीत का आगाज
खेल में जितना प्रयत्न करेंगे, उतना लाभ मिलेगा-मंगल
Football competition begins in Kharsawan खरसावां के गोंदपुर हैलीपैड मैदान में जय मां आर्कषिणी समिति बागमारा के द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन मैंच में सोमरा एंड नितेश गुप सांकोडीह को 2-0 से पराजित कर सुकन एफसी बड़बिल की टीम जीत का किया आगाज। इस फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन खरसावां के पुर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। मौके पर श्री सोय ने कहा कि खेल में हम जितना प्रयत्न करेंगे उसका उतना लाभ मिलेगा। खेल का मतलब युवा, युवा का मतलब ऊर्जा और ऊर्जा का मतलब उसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में कर खेल को आगे बढ़ाएं बढ़ाएंगे। उन्होने कहा कि गांव, कस्बे, टोले, मोहल्ले में जो प्रतिभा है। उसको कैसे आगे लेकर आएं। इसी कड़ी में गांव के लोग खुद प्रयास करके प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। इसी में से अच्छा खिलाड़ी निकलेगा और गांव के साथ-साथ देश का नाम रौशन करेगा। श्री सोय ने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी कैरियर की असीम संभावनाएं हैं। झारखंड के खिलाड़ियों ने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आज लोग काफी जागरूक हो गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी फुटबॉल, क्रिकेट, तीरंदाजी, बालीबाल सहित अन्य खेलों का आयोजन हो रहा है। बस जरूरत है तो इन खेलों के प्रोत्साहन की ताकि हमारे बच्चे इस तरफ आकर्षित हों। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टीम भाग ले रही है। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को 20 हजार, उपविजेता टीम को 15 हजार, तृतीय व चौथा स्थान पर रहने वाले टीम को 10-10 हजार, पाचवां, छठा, सातवां एवं आठवां स्थान प्राप्त करने वाले टीमों को 5-5 हजार रूपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावे कई आकर्षण पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के उदघाटन के दौरान मुख्य रूप से संजय जोकों, नंदलाल हेम्ब्रम, निशांत बोदरा, विजय सोय आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 02 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
