कुचाई-दलभंगा मुख्य मार्ग के चोरपाडिया दो बाईक की
हुई सीधी टक्कर तीन जख्मी, एक गंभीर, एमजीएम रेफर
kuchai कुचाई थाना अंतर्गत कुचाई-दलभंगा मुख्य मार्ग के चोरपाडिया स्थित एकलव्य आश्रम विधालय के समीप दो बाइक के सीधी टक्कर में तीन जख्मी हो र्गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुचाई प्रखंड के रोलाहातु निवासी सोमा मुंडा (16), पिता-रुधन मुंडा मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा देने के लिए खरसावां आया था। मैट्रिक परीक्षा देकर सोमा मुंडा किसी अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी क्रम में कुचाई-दलभंगा मुख्य मार्ग के चोरपाडिया स्थित एकलव्य आश्रम विधालय के समीप दलभंगा से कुचाई की ओर आ रहे बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर से सोमा मुंडा जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे कुचाई सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में प्राथमिक उपचार कर सोमा मुंडा को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है। जबकि अन्य बाइक पर सवार कुचाई के गोमियाडीह निवासी शिवलाल पूर्ती व निर्मल नाग को भी हल्की फुल्की चोट लगी है। उनका इलाज कुचाई सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में किया जा रहा है।
September 6, 2026 4: 00 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
