हजारीबाग में टीएसपीसी उग्रवादियों का तांडव, दो
स्कैनिया वाहनों को आग के हवाले, एक युवक घायल,
Hazaribagh हजारीबाग के केरेडारी में टीएसपीसी उग्रवादियों ने रविवार रात लगभग 8 बजे हिंसक वारदात को अंजाम दिया। उग्रवादियों ने बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर अंधाधुंध फायरिंग की और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। दोनों वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर ष्कौशल जीष् के नाम से एक पत्र बरामद किया है, जिसमें कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि वे संगठन से बातचीत किए बिना कोई भी कार्य न प्रारंभ करें। पत्र में गंभीर घटनाओं की धमकी भी दी गई है। पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर ने बताया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
July 23, 2026 1: 28 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
