मीडिया जगत में फर्जीवाड़े पर रोकथाम हेतु पत्रकारों
के निबंधन और मीडिया संवाद को एआईएसएमजेडब्लूए
मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञांपन,
seraikella ऑल इंडिया स्मॉल एण्ड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआईएसएमजेडब्लूए) ने मीडिया जगत में फर्जीवाड़े पर रोकथाम हेतु पत्रकारों के निबंधन और मीडिया संवाद को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह को समाहरणालय परिसर स्थित उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय कुमार महतो ने कहा कि पत्रकारहित के विषयों को लेकर पत्रकारों के कई प्रेस क्लब और एसोसिएशन द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून, बीमा, पेंशन सहित अन्य योजनाओं को लागू करने की मांग लगातार 25 वर्षों से की जा रही है। इस बीच जो सबसे बड़ी समस्या या संकट पत्रकारों के सभी संगठनों और मीडिया हाउस ने महसूस किया है वह है फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या। आज हर हाथ मोबाइल और हर मुहल्ले से एक पत्रकार पैदा हो रहा है जो कि चौथे स्तंभ के लिए बड़ा खतरा है और वे वाहनों पर प्रेस का लोगो लगाकर घूम रहे हैं। किसी भी जिले से एक अखबार या पत्रिका शुरू करने के लिए भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयन के लिए एसडीएम द्वारा पुलिस वैरिफिकेशन के बाद ही शीर्षक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया नयी दिल्ली से शुरू होती है। लेकिन इसके विपरित युट्यूब और पोर्टल घर बैठे तैयार हो रहें है। उनके लिए कोई नियम नहीं है। इस परिस्थिति में गलत और अवैध धंधे से जुड़े लोग भी इस सरल पेशे का लाभ उठाकर पत्रकार बनने लगे हैं जो मीडिया जगत के लिए बहुत बड़ी मुसीबत साबित हो रही है। जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान ने कहा कि हेमंत सोरेन के सरकार के द्वारा ही इस राज्य में सबसे पहले बीमा और मीडिया संवाद कार्यक्रम का तोहफा मिला था और आगे उम्मीद है कि पत्रकारहित के विषयों पर यह सरकार के प्रयास से राज्य सरकार शीघ्र ठोस पहल करेगी।
September 6, 2026 4: 44 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
