जिले मे हेलमेट चेकिंग मे प्रशासन की सख्ती से बन रहा भय का माहौल, युवा कांग्रेस चलाएगी जागरूकता अभियान-प्रेमेन्द्र मिश्रा,
Seraikella-kharsawan जिला युवा कांग्रेस कमिटि सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे हेलमेट चेकिंग अभियान पर चिंता व्यक्त की है। श्री मिश्रा ने कहा कि प्रशासन की सख्ती से आम लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है। हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए जरूरी है, न कि केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए। उन्होंने घोषणा कि युवा कांग्रेस जल्द ही एक जागरूकता अभियान चलाएगी। जिसमें लोगों को हेलमेट पहनने और अपने वाहन के दस्तावेज दुरुस्त रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि छोटे वाहन चालकों पर अधिक सख्ती नही किए जाए और बड़े वाहनों की जांच पर ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे वाहन चालक आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और उन पर भारी जुर्माना लगाना उनके लिए परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने हाल ही में पड़ोसी जिला पूर्वी सिंहभूम के साकची, जुगसलाई, गोलमुरी और अन्य क्षेत्रों में हेलमेट चेकिंग के दौरान एक महिला के घायल होने की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि महिला की हालत गंभीर है और उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है। श्री मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।
September 6, 2026 4: 01 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
