खरसावां के पदमपुर मे सात दिवसीय रामकथा, रामलीला महोत्सव शुरू, भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने प्रयास,
Kharsawan खरसावां के पदमपुर काली मंदिर प्रांगण में विश्व हिन्दु परिषद्, बजरंग दल पदमपुर खरसावां के द्बारा सात दिवसीय रामकथा, रामलीला महोत्सव शुरू हो चुका है। महोत्सव का शुभारंभ खरसावां विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव ने विधिवत रूप से किया। मौके पर सिंह देव ने कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए पूरे भारत में रामलीला भागवत गीता पाठ, गायत्री पाठ, विष्णु पुराण का महोत्सव पूरे भारत में चल रही है।रामलीला महोत्सव मे अयोध्या धाम, काशी, वाराणसी, प्रयागराज के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा हिन्दु सांस्कृतिक एवं जगत मानव कल्याण के लिए रामकथा, रामलीला महोत्सव मे बखान करेंगे। आगामी 18 फरवरी तक प्रतिदिन कार्यक्रम समय शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक धार्मिक रामकथा सुनाई जाएगी। पहले दिन मुनि आगमन, ताड़का वध, मारिच, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, दूसरे दिन श्री सीता स्वयंवर, रावण वाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ की बखान किया गया। वही आगामी 14 फरवरी को को श्री लक्ष्मण परसुराम संवाद, श्रीराम विवाह एवं पाव पखारी, कन्यादान चढ़ोत्री, आगामी 15 फरवरी को सुर्पनखा नकछेदन, सीता हरण, राम विलाप, आगामी 16 फरवरी को श्री सबरी राम भेंट, राम हनुमान मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता, बालि मोक्ष, आगामी 17 फरवरी को लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप तथा आगामी 18 फरवरी को रावण वध, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक चढ़ोत्री की बखान किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, दिलीप कुमार, अजय मिश्रा, सुब्रत सिंह देव, मनमीत सिंह देव, बापी सिंह देव आदि भक्तगण उपस्थित थे।
April 23, 2026 11: 10 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
