खरसावां मॉडल स्कूल के 12वीं इंटरमीडिएट साइंस के प्रायोगिक परीक्षा संर्पन्न,
वैज्ञानिक कौशल विकसित होने के लिए छात्रों को प्रैक्टिकल ज्ञान जरूरी-प्रशांत
kharsawan
झाड़खंड एकेडमिक काउंसिल के कार्यक्रम तहत मॉडल स्कूल खरसावां में 12 वीं बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस के विद्यार्थीयों का आज भौतिकी एवं जीवविज्ञान विषय का प्रायोगिक परीक्षा संपन्न हुआ। इस व्यावहारिक परीक्षा के लिए इस स्कूल में अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद, ईचागढ़ के भौतिक विज्ञान विषय के पीजीटी शिक्षक प्रशांत कुमार धाड़ा को मार्क्स इवोल्यूशन एवं मौखिक परीक्षा के लिए अधिकृत किया गया था। इस वर्ष 32 विद्यार्थी साइंस परीक्षा में शामिल हुए और सभी ने अपने आशाओं के अनुरुप परीक्षा देने का सफल प्रयास किया। अधिविध द्वारा अधिकृत बाह्य शिक्षक श्री धाड़ा ने कहा कि विज्ञान विषय के विद्यार्थीयों को प्रैक्टिकल ज्ञान इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे उनके वैज्ञानिक कौशल विकासित होते हैं। प्रैक्टिकल वर्क से विद्यार्थियों को विज्ञान के बारे में समझने में मदद मिलती है और वे विज्ञान की अवधारणाओं को सीखते हैं। वहीं विज्ञान के मार्गदर्शक शिक्षक जीडी महन्त ने कहा कि प्रयोगशालाओं में सामान्यतः किए जाने वाले अन्वेषणों द्वारा एक बड़ी संख्या में नई-नई खोज एवं आविष्कार संभव हो सके हैं। इसलिए विज्ञान के सभी पाठ्यक्रम में प्रयोगात्मक कार्य को एक आवश्यक घटक माना गया है। इस स्कूल में 11 मार्च को रसायन विज्ञान विषय एवं कंप्यूटर विज्ञान और 18 मार्च को ज्योग्राफी प्रैक्टिकल के एग्जाम लिए गए। ज्योग्राफी प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एक्सटर्नल शिक्षक के रूप में वार्षेणी $2 हाई स्कूल सीनी से विषय शिक्षका श्रीमती बिमला तिड़ु और प्लस टू हाई स्कूल खरसावां से कल्याणी खलखो को अधिकृत किये गये थे। इस परीक्षा में सभी विद्यार्थियों की लगन और तन्मयता को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा, शिक्षिका शशिवाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, सतीश सेन प्रधान, बासंती महतो, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता महतो आदि ने सभी को धन्यवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
September 6, 2026 3: 46 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
