खरसावां के रिडिंग और कुम्हार रिंडिग में पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध पर चलाया जागरूकता अभियान,
Kharsawa सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार खरसावां थाना अंतर्गत रिडिंग और कुम्हार रिडींग गांव में पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मौके पर श्री कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि अफीम की खेती किसी भी दृष्टिकोण से फायदेमंद नहीं है। खेती करने वाले लोगों से अफीम तस्कर ओने पौने भाव में अफीम खरीद कर खुद धनवान हो रहे हैं और उन्हें केस मुकदमा में फंसना पड़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि किसान तबके के लोग अफीम की खेती की जगह सब्जी की खेती करें और बिना किसी डर भय के मुनाफा कमाए। अफीम की खेती होने के कारण आज ना कल उनके बच्चे भी अफीम व ब्राउन शुगर का सेवन करने लगेंगे। इससे उनकी जीवन बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों को बताया गया कि यदि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति गांव व गांव से सटे जंगली इलाकों में अफीम की खेती करता है तो वे इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस उनके नाम पता को गुप्त रखेगी। पुलिस अफीम तस्करों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के साथ साथ पुलिस के जवान एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
April 24, 2026 2: 33 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
