खरसावां के टोरोडीह में पुलिस ने अभियान चलाकर लगभग
08 एकड़ जमीन में लगे अवैध अफीम की खेती को किया नष्ट,
kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार खरसावां में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस के द्वारा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लगभग 8 एकड़ जमीन पर हो रहे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इस अभियान के तहत खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार एवं आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में खरसावां पुलिस के द्वारा खरसावां प्रखंड के रिडिंग पंचायत के अंतर्गत टोरोडीह गांव में लगे करीब 08 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। वही ग्रामीणों से अपील किया गया कि यथाशीघ्र अवैध अफीम की खेती छोड़ पारंपरिक खेती पर ध्यान केंद्रित करें। इसके लिए सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें अन्यथा तैसे जमीन मालिकों पर कार्रवाई किया जाएगा।
July 23, 2026 11: 21 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
