खरसावां के माता आकर्षिणी के दरबार में पहुंचे
श्रद्धालुओं को निशुल्क सेवा देने वाले व्यक्ति हुए सम्मानित,
सेवा करना हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा-गौरव कुमार,
kharsawan खरसावां के आस्था और विश्वास के प्रतिक माता आकर्षिणी शक्तिपीठ पर मकर संक्रांति के आखान यात्रा से शुरू हुई पूजा अर्चना सह मेला पूरे एक महिना चला। इस दरम्यान लाखों श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार पहुंचकर अपने सुख समृद्धि व वैभव के लिए पूजा अर्चना की। उन श्रद्धालुओं को निशुल्क सेवा देने हेतु माँ आकर्षिणी पूजा व मेला संचालन समिति के अलावे प्रशासन, स्वैच्छिक सामाजिक संगठन, समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार आदि अहम भूमिका निभाए है। उन्हें रविवार को आयोजन समिति द्वारा माता आकर्षिणी के दरबार में आभार सह धन्यवाद समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि सेवा परम धर्म है। आगे उन्होंने कहा कि सेवा करना हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें दूसरों के प्रति सहानुभूति और करुणा की भवना से भर देता है। आप लोगों ने माता आकर्षिणी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं को निशुल्क सेवा दिए है जो एक नेक कार्य है। आगे उन्होंने कहा कि इस विशाल मेले के सफल संचालन में आयोजन समिति के वेलेंटियार, प्रशासन के सुरक्षा कर्मी के साथ साथ श्रद्धालु व दुकानदारों समेत अन्य लोगों का सहयोग भी सारानीय रहा। वे सभी सहयोगी लोग आभार व धन्यवाद के पात्र है।
नेक कार्य हेतु सम्मानित हुए व्यक्ति
खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार (मेला में शुसान व्यवस्था हेतु) डॉ जगदीश प्रसाद महतो, महतो क्लिनिक सांडेबुरु के संचालक द्वारा (निःशुल्क चिकित्सा शिविर) घनपद महतो संचालक, साई सेवा संस्थान रेंगोगोडा (निशुल्क नेत्र जाँच व चश्मा वितरण शिविर), निःशुल्क चना व जल वितरण हेतु आदर्श युवा केंद्र जगन्नाथपुर, शहीद निर्मल महतो स्मारक सेवा समिति डांगरडीहा, युवा जागृति क्लब रेंगोगोडा, आकर्षिणी विकास समिति चिल्कु, खरसावां (निःशुल्क खिचड़ी, चाय वितरण) ,प्रेस प्रवक्ता हेमसागर प्रधान, पत्रकार शचिंद्र दाश, लखिन्द्र नायक, सुशील षारंगी, रमजान अंसारी, रतिरंज
न नंदा, अजय महतो आदि को माता आकर्षिणी शक्तिपीठ का चित्र व शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस दरम्यान रंगारंग कार्यक्रम हुआ। ग्रामीण कलाकारों ने आकर्षक गीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मुख्य पुजारी नारायण सिंह सरदार ने दी। कार्यक्रम का संचालन देवीदत्त प्रधान ने की। जबकि धन्यवाद ज्ञापन आयोजन समिति के सचिव रामजी प्रसाद सिंहदेव ने दी। मौके पर चिल्कु पंचायत के मुखिया सविता मुंडारी, पंसस ज्योत्सना मंडल, समाजसेवी अनूप सिंहदेव, शंकरी प्रसाद सिंहदेव, मोहनलाल हेम्ब्रम, नंदलाल नायक, प्रवीर सिंहदेव, बबलू राय, मृत्युंजय सिंहदेव, विष्णु सरदार, समीर महतो, प्रभाकर मंडल, शंभु मंडल, नवकुमार मंडल, कमलेश मुंडारी, प्रेम कुमार गोप, राजकुमार प्रमाणिक, गोपाल लोहार, शिव शंकर हेम्ब्रम,गोविंद सरदार आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 9: 27 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव