कुचाई के जुगीडीह में 49‐56 लाख से बनेगा
पीसीसी पथ, विधायक ने किया शिलान्यास, क्षेत्र का
सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य-गागराई
kuchai कुचाई प्रखंड के अंतर्गत जुगीडीह गांव में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल अनाबद्ध निधि द्वारा कुचाई के बडाबांबो पीडब्लुडी मुख्य मार्ग से जुगीडीह गांव तक पार्ट ए जीरो मीटर से 340 मीटर एवं पार्ट बी 341 मीटर से 680 मीटर तक 49 लाख 56 हजार की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई के किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि कुचाई क्षेत्र के विकास के लिए लोग हमें अपना मार्गदर्शन करे। सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से कुचाई का विकास होगा। खरसावां कुचाई के विकास के लिए मुझे चुना गया है। हमारी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक क्षेत्र का विकास हो। उन्होने कहा कि झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित है। क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। हेमंत सरकार विकास पर विश्वास करती है। यही वजह है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है। उन्होने कहा कि चौमुखी विकास में यातायाता यानी सड़क की भूमिका अहम हो जाती है। जो भी सड़के जर्जर है। सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। श्री गागराई ने कहा कि हर गांवो को प्रखंड मुख्यालयों से जोड़ना लक्ष्य दिया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, राम सोय, शिवनाथ महतो, गणेश भुमिज, सिकंदर महाली, बुधू सिंह भूमिज, विकास गोप, सुखदेव भूमिज, मंगल भूमिज, दुर्गा भूमिज आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 47 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
