कुचाई के जोम्बरो विद्यालय में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी, शिक्षकों की कमी पर उठी आवाज, यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे
kuchai
कुचाई प्रखंड के सुदूरवती पहाडी क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोम्बरो में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शिक्षण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी के दौरान अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से विद्यालय में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत हैं, जिससे सभी कक्षाओं का संचालन करना कठिन हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की मांग करते हुए कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और विद्यालय में तालाबंदी जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। विद्यालय प्रबंधन समिति (एस एम सी ) एवं अन्य सदस्यों ने आश्वासन दिया कि इस समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष रोटे मुंडा, वार्ड सदस्य नीलीग्रेस पूर्ति, ग्राम मुंडा प्रधान हेम्ब्रम, मुखिया सात्री सांगा, प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तथा एसएसबी इंस्पेक्टर उज्जवल मुंडरी सहित कई अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 34 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
