खरसावां के बुडीतोपा मे उड़िया विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया मातृभाषा दिवस, विद्यार्थियों में पठान-पाटन सामग्री का वितरण, उड़िया भाषा साहित्य संस्कृति की रक्षा जरूरी-सुशील
Kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुडीतोपा गांव में उड़िया भाषा साहित्य के विद्यार्थियों ने धूमधाम से मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस दौरान सरायकेला खरसावां उत्कल सम्मेलनी के जिला पर्यवेक्षक सुशील षाड़ंगी के द्वारा स्कूली विद्यार्थियों में पुस्तक के साथ पठन पाठन का सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर श्री सारंगी ने कहा कि भाषा-संस्कृति को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी है। समाज की एकजुटता से ही हर वह कार्य संभव हो जाता है, जिसके लिए समाज उठाता है। उन्होंने कहा कि उड़िया भाषा साहित्य संस्कृति की रक्षा जरूरी है।उड़िया भाषा को भारत सरकार ने शास्त्रीय भाषा का मान्यता दिया है। उसके साथ झारखंड राज्य मे द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। श्री सांडगी ने कहा कि वर्ष 1961 में किठारी आयोग ने मातृभाषा को प्राथमिकता के तौर पर पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में शामिल करने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि मनोभावी का आदान प्रदान ही भाषा है। भारत में कुल 681 भाषाएं बोली जाती है। जिनमें से केवल 15 भाषाओं की ही मान्यता प्राप्त है।उड़िया उनमें से एक है। इस अवसर पर उत्कल सम्मेलनी के शिक्षक एवं उडिया विद्यार्थियों ने मातृभाषा बचाए रखने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से उडिया शिक्षक पद्मासिनी प्रधान, रंजीत मोहंती, रेणु महाराणा आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 47 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
