कुचाई में किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संर्पन्न,
किसानों को वैज्ञानिक तरीके से उन्नत खेती की दी जानकारी,
बदलते समय के साथ कृषि के क्षेत्र में बदलाव जरूरत-बीटीएम
kuchai कुचाई प्रखंड के कृषि तकनीकी केन्द्र में गुरूवार को क्रिस्टल संस्था के द्वारा ग्राम निर्माण कार्यक्रम के तहत किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि बदलते समय के साथ कृषि के क्षेत्र में भी बदलाव की जरूरत है। इसमें किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और जैविक खेती कर उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कम खर्च कर अधिक खरीफ फसल का उत्पादन सरकार का लक्ष्य है। किसानो ंको वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई नई-नई तकनीक का प्रयोग खेती के लिए करना चाहिए। इस विधि से खेती करने पर किसानों को लागत से ज्यादा उत्पादन संभव हो सकता है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। उन्होंने किसानों से नई-नई तकनीक का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिक विधि से खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जबकि कृषि विशेषज्ञ पियूष श्रीवास्तव ने कहा कि खरीफ फसलों में संतुलित खाद की मात्रा का प्रयोग करें तो निश्चित रूप से फसल स्वस्थ होगा। उन्होंने किसानों को खेती के लिए सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार के योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की विकसित तकनीक को किसानों तक पहुंचाना है। ताकि पैदावार को और बढ़ाया जाए और अन्नदाता किसान को खुशहाल बनाया जा सके। इस दौरान किसान कृषि कार्यों के साथ-साथ सरकार के अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी तरक्की की राह को प्रशस्त कर सकते हैं। श्री कुमार ने कहा कि किसान खेती के साथ साथ बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम पालन आदि को भी अपनाए। जिससे कि किसान का आय डबल हो सके। इस दौरान बीटीएम राजेश कुमार, कृषि विशेषज्ञ पियूष श्रीवास्तव, क्रिस्टल संस्था के कोडिनेटर सितम्बर गुदूवां सहित किसान मित्र उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 44 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
