नगर निकाय चुनाव: सरायकेला में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे अर्जुन मुंडा
Seraikella
नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने बार भवन में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की और सुमित चौधरी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुमित चौधरी एक युवा चेहरा हैं और भविष्य में नगर क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर कार्य कर सकते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि नगर के भविष्य और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मतदान करें।
बैठक में स्टेट बार काउंसिल के सदस्य राजेश शुक्ला सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना और स्वच्छ प्रशासन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं के दौरे से चुनावी माहौल और गरमा गया है।
September 6, 2026 3: 33 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
