खरसावां में विभिन्न विधालयों में शिक्षको की हुई मासिक
गुरुगोष्ठी, शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और मध्यान
भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें-बीपीओ
Kharsawan
खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र मे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो की अध्यक्षता मे सभी कोटि विधालयों के सरकारी शिक्षक व शिक्षिकाओं का अर्पे्रल माह का मासिक गुरु गोष्टी आयोजित की गई। बैठक में बीपीओ श्री महतो ने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और मध्यान भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। मध्यान भोजन योजना का संचालन सही तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सुधार में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमें स्कूलों के बारे में अपनी परम्परागत राय को बदलना होगा। इस दौरान स्कूलो में नया नामांकन संबंधी प्रतिवेदन जमा करने, प्रतिदिन एमडीएम एसएमएस तथा ई विद्या वाहिनी में छात्रों उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति नहीं होने की स्थिति प्रतिवेदन देने, कुल छात्र संख्या के विरूद उपलब्ध जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैक खाता संख्या विवरणी का प्रतिवेदन जमा करने, एमडीएम का मासिक प्रतिवेदन और एनीमिया की मासिक प्रतिवेदन देने, यू-डाईस प्लस में अपार आई. डी. अद्यतन की स्थिति, प्रयास प्रतिवेदन माह मार्च 2026 एवं प्रोजेक्ट रेल एवं प्रोजेक्ट इंपेक्ट प्रतिवेदन देने, एम.डी.एम. के तहत तिथि भोजन जिन विद्यालय में आयोजन हुआ है का प्रतिवेदन देने, वर्गवार, जातिवार, लिंगवार कुल छात्र संख्या एवं अन्यान्य, विद्यालय किट की व्यय की स्थिति तथा वर्ग 5 एवं 8 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के पारगमन की स्थिति विद्यालयवार देंगे आदि दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रियरंजन महतो, सीआरपी वैधनाथ मालाकार सहित विभिन्न विधालयो के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 34 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
