*ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी घाटों में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जप्त…*
Seraikella
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 15.05.2026 को जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी घाटों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के क्रम में जारगोडीह क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर वाहन को विधिवत जप्त किया गया। जप्त वाहन को अग्रेतर कार्रवाई हेतु ईचागढ़ थाना को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है। मामले में विभागीय नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इसके उपरांत अपराह्न में नीमडीह थाना अंतर्गत एकलव्य विद्यालय परिसर स्थित सोनाडुंगरी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। पूर्व में दर्ज प्राथमिकी के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी, नीमडीह एवं स्थानीय थाना प्रभारी को उक्त स्थल पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले में किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई आगे भी निरंतर एवं सख्ती के साथ जारी रहेगी।
