खरसावां में आवास योजनाओं की प्रगति पर बैठक,
वर्ष 2023-24 स्वीकृत 766 आवास में से 32 आवास पूर्ण,
734 पेंड़िग आवासों को पूर्ण करने का निर्देश
kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओ प्रगति पर आवास योजना के जिला कोडिनेटर बंसत साहु की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस बैठक में खरसावां के प्रखंड के बुरूडीह, सिमला, चिलकू, बडाआमदा दलाईकेला, कृष्णापुर, जोरडीहा, तेलाईडीह, जोजोडीह, खरसावां, हरिभंजा, रिडिंग व विटापुर पंचायतों में आवास योजना का बारी-बारी से समीक्षा किया गया। साथ ही संचालित आवासों को जल्द से जल्द आवास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ आवास कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना का समीक्षा में पाया गया कि खरसावां प्रखंड में विर्तिय वर्ष 2023-24 में कुल 766 आवास बनानें की स्वीकृती दी गई। जिसमें से 32 आवास निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि 734 पीएम आवास योजना प्रगति पर है। जिससे पूर्ण करने का निर्देश दिया है। इसके अलावे विर्तिय वर्ष 2024-25 में कुल 2494 आवास बनानें की स्वीकृती दी गई। जिसमें से 1301 आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है। मौके पर श्री साहु ने कहा कि आवास को ससमय पूर्ण कराये। जो लाभुक जान-बुझकर आवास निर्माण कार्य पूर्ण नही कर रहे है या आवास की राशि अन्य कार्य में खर्च कर निर्माण कार्य नही करा रहे है। वैसे पुरानी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक है। वे जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य पूर्ण करे। इस बैठक में पीएम आवास के ब्लोक कोऑर्डिनेटर लिपिका राउत सहित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व स्वयंसेवक आदि उपस्थित थें।
September 6, 2026 3: 48 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
