कुचाई कस्तूरबॉ में 54 छात्राओं के नामांकन पर
बैठक, 170 आवेदन पर जांच जारी, ड्रॉपआउट, अनाथ, मातृ-पितृ
विहीन बेसहारा बच्चियों को नामांकन में प्राथमिकता-बीडीओ,
kuchai कुचाई कस्तुरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय में कक्षा छः, कक्षा आठ एवं कक्षा नौ में छात्राओं के नामांकन को लेकर सयन समिति की एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में की गई। कस्तुरबॉ विधालय परिसर में आयोजित इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के नामाकंन के कक्षा-6 के कुल 50 बालिकाओं का नामांकन होगा। जिसमे अनुसूचित जनजाति के 30, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के-8, बीपीएल के 12, बालिकाओ का नामाकंन होगा। जबकि कक्षा-8 के लिए अनुसूचित जनजाति और बीपीएल के लिए एक-एक बालिका एवं कक्षा-9 के लिए अनुसूचित जनजाति के दो बालिका सहित 54 बालिकाओं का नामाकंन होगा। कुचाई कस्तुरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय में कक्षा छः, कक्षा आठ एवं कक्षा नौ में छात्राओं के नामांकन के 170 आवेदन पर जांच की जा रही है। आज की बैठक में बालिकाओ के नामाकंन पर अंतिम निर्णय नही लिया जा सका। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि कस्तूरबॉ विद्यालय संचालित करने का उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदायों और शैक्षिक रूप से पिछड़े गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों से संबंधित लड़कियों को प्राथमिक स्तर पर आवासीय स्कूलों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना है। नामांकन में वैसे छात्राओं को प्राथमिकता दिया जा रहा है। जो ड्रॉपआउट हैं। इसके अलावे अनाथ बच्चियों, अथवा मातृ-पितृ विहीन बेसहारा सहित आदिम जनजाति परिवार के बच्चियों को नामांकन में प्राथमिकता दिया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख गुडडी देवी, बीडीओ साधु चरण देवगम, बीईईओ संजय कुमार, जिला परिषद सदस्य जिग्गी हेम्ब्रम, सासंद प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, बीपीओ नाथो महतो, वार्डन किरण करूणा टोपनो, शिक्षिका निलम हांसदा, सुहानी सोय, चंचला बांकिरा आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 11: 42 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
