खरसावां में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, संजय जारिका के नेतृत्व मे 52 युवाओं ने ली जेएलकेएम की सदस्यता, जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश,
Kharsawan खरसावां पथ निरीक्षण भवन मे रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दीपक महतो की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में जेएलकेएम के नेता सह सक्रिय सदस्य संजय जारिका के नेतृत्व मे 52 युवाओं ने जेएलकेएम की सदस्यता ली। जेएलकेएम की सदस्यता लेने वाले युवाओं को जिला अध्यक्ष दीपक महतो के द्वारा पार्टी का पट्टा पहन कर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व व निर्देश दिया। इसके अलावा खरसावां विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विस्तार एवं जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी। वही कार्यकर्ताओं से कहा गया कि उनकी पार्टी पूरे झारखंड में तैयारी कर चुकी है और पूरे झारखंड में चुनाव लड़ेगी। खरसावां विधानसभा में भी चुनाव लड़ा जायेगा। साथ ही खरसावां विधानसभा क्षेत्र में जेएलकेएम का संगठन मजबूती करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष दीपक महतो, नेता सह सक्रिय सदस्य संजय जारिका, विधानसभा पर प्रभारी सुबोध चंद्र महतो, राजाराम महतो, नित्यानंद महतो, विजय महतो, तपन महतो, सुखदेव महतो, ललित महतो, दर्शन सिंह हाईबुरू, राजेंद्र तांती, जीवन होनहागा, सुखराम मुंडा, एतवां मुंडा, मनोरंजन प्रधान, महेंद्र सिंह मुंडा, सनातन महतो, राजेश माहली, शिव शंकर प्रधान, महेंद्र सिंह मुंडा, लालजी जारिका, सुकरा मुंडा आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 11: 26 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
