कुचाई के बिरहोर गांव जोडा सरजम मे लगा कानूनी जागरूकता शिविर, प्रशासन ने बिरहोरो की ली सुध,ऑन द स्पॉट बिरहोर जनजातीय की समस्याओं का किया समाधान,
Kuchai कुचाई प्रखंड के अंतर्गत आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के जोडा सरजम गांव मे रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सराईकेला और जिला प्रशासन ने बिरहोर जनजाति के लोगों की सुध ली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह एवं जिला उपायुक्त सह डालसा के वाइस चेयरमैन डालसा रविशंकर शुक्ला के मार्गदर्शन में और सरायकेला डालसा के सचिव तौसीफ मिराज की अगुवाई में कुचाई के जोड़ा सरगम और अरवा गांवों में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जो इस क्षेत्र में रहने वाले बिरहोर जनजाति के सदस्यों पर केंद्रित था। इस शिविर में बिरहोर जनजाति के सदस्यों को उनके अधिकारों और सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। ज्ञात हो कि इन गांवों के निवासियों के पास आधार कार्ड तक नहीं था। जिससे वह उन्हें मिलने वाले सरकारी सुविधाओं से भी वंचित थे। कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगन के प्रयासों से इन गाँव के लोगों के दस्तावेज आज मौके पर ही तैयार किए गए। जिसमें वहाँ के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही । इसके अलावा आज यहां मौजूद मेडिकल टीम ने शिविर में बिरहोर जनजाति के बुजुर्ग सदस्यों और महिलाओं की भी जांच की और उन्हें दवाईयां भी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार तौसीफ मेराज ने कहा कि ये शिविर कानूनी जागरूकता और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसीएस सुनीत कर्मकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सराईकेला के पीएलवी बिटटू प्रजापति, रमजान अन्सारी, राजकुमार कैवर्ट, मुकेश साहू, सुरमई सोय, रमेश कुम्हार आदि उपस्थित रहे।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सराईकेला द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से इन कार्यक्रमों के दौरान करीब 38 अड़तीस परिवारों से मुलाकात की। जिसमें कई बच्चों की पहचान भी की गई। जिनका नामांकन आवासीय विद्यालयों में कराया जायगा। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ साधु चरण देवगम, मुखिया सरस्वती मिंज, मुखिया करम सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 48 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
