खूंटी सांसद ने टाटा स्टील के एमडी और सीईओ से
की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास के लिए सहयोग की अपील,
टाटा समूह झारखंड के विकास के प्रति रहा प्रतिबद्ध
jamshedpur खूंटी लोकसभा के सांसद श्री कालीचरण मुंडा ने आज टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी-सीईओ) टीवी नरेंद्रन से जमशेदपुर में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांसद मुंडा ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए औद्योगिक सहयोग और सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। सांसद ने बताया कि खूंटी लोकसभा आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, कौशल विकास और आधारभूत संरचना की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति और लंबे समय तक उपेक्षा के कारण यह इलाका अब भी देश के अन्य हिस्सों की तुलना में काफी पिछड़ा हुआ है। श्री मुंडा ने टाटा स्टील से आग्रह किया कि वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत खूंटी, सिमडेगा,खरसावां ,तमाड़, तोरपा, कोलेबिरा, कुचाई एवं अड़की जैसे दूरदराज प्रखंडों में शिक्षा केंद्र, स्वास्थ्य सेवा, छात्रावास, पेयजल योजनाएं और कौशल विकास कार्यक्रम प्रारंभ करे। सांसद ने विशेष तौर पर यह भी प्रस्तावित किया कि टाटा समूह की ओर से एक आदिवासी कौशल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाए। जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण मिल सके और पलायन को रोका जा सके। श्री टीवी नरेंद्रन ने सांसद की बातों को गंभीरता से सुना और कंपनी की ओर से यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि टाटा समूह हमेशा से झारखंड के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहा है और आदिवासी क्षेत्रों के सतत विकास में अपनी भूमिका निभाने को तत्पर रहेगा।
July 23, 2026 9: 38 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
