सरायकेला में झामुमों को लगा झटका, झामुमों की नीतियों
और नेतृत्व से असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा,
युवा शक्ति ही भाजपा की असली ताकत है- हरेकृष्ण प्रधान,
Seraikella
सरायकेला जिले की राजनीति में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। जिला भाजपा कार्यालय में एक सादे समारोह में जब पवन कवि के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीतियों और नेतृत्व से असंतुष्ट कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, वरिष्ठ नेता राजा सिंहदेव एवं नगर अध्यक्ष बीजू दत्त ने माल्यार्पण कर सभी नवागंतुकों का स्वागत किया।

इन कार्यकर्ताओं ने राज्य की वर्तमान सरकार की कार्यशैली और पार्टी के आंतरिक मामलों पर नाराजगी जताते हुए यह कदम उठाया, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। करीब एक दशक से सक्रिय राजनीति से दूर रहने के बावजूद पवन कवि लगातार सामाजिक कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

उनके नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि युवा शक्ति ही भाजपा की असली ताकत है। किसी भी पाटी का भविष्य उस पाटी के युवाओं पर निर्भर करता है और युवा अपने कर्म, लगन व परिश्रम के बल पर पाटी को नई दिशा प्रदान करता है। युवा केवल पाटी ही नहीं, अपितु देश का भी भविष्य होते हैं। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि पवन कबि जैसे जमीनी कार्यकर्ता के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

जबकि पवन कवि ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, उनकी कार्यशैली और राष्ट्रहित में लिए गए फैसलों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के मंच से वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के माध्यम से विकास के नाम पर हो रहे गलत कार्यों पर नजर रखी जाएगी और जनता के हितों की रक्षा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन सुमित चौधरी ने किया। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर आए युवाओं ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और विकास की कमी के आरोप लगाए। इस सामूहिक सदस्यता अभियान के बाद सरायकेला की राजनीति में भाजपा को मजबूती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर आने वाले चुनावों पर पड़ सकता है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, वरिष्ठ नेता राजा सिंहदेव, नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता, सूर्या देवी, रीता दुबे, सुमित चौधरी, बलराम महतो, मुरली महतो, माइकल महतो, राजेश नंदा, ललन सिंह, अजीत कवि, पवन कवि, अनुभव सत्पथी, चीकू मोहंती, शुभम विषई, अभिजीत मंडल, अंकित महंती, रिंकू साहू, राजा शामल, अंशुमन मोहंती, रोनित भोल, अजय गोप, बलदेव मंडल आदि नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
