खरसावां में झामुमो ने मनायी पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर
महतो की पुण्यतिथि, नेता-कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Kharsawan
खरसावां के झामुमों कार्यालय में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 11 वीं पुण्यतिथि सादगी पूर्वक मनायी गयी। इस दौरान पर झामुमों नेता-कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर खरसावां जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो एक जन नेता थे। स्वर्गीय सुधीर महतो को भुलाया नहीं जा सकता है वे सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे और उनका आदर सम्मान करते हुए हम भी उन्हीं के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए सदैव जनता की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो ने क्षेत्र के विकास और सामाजिक कार्यो में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। उनके विचारों और अधूरे सपनों को पूरा करने के लिये सकारात्मक प्रयास ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्वर्गीय सुधीर महतो को श्रद्धांजलि देने वालों में जिप कालीचरण बानरा, झामुमों प्रखंड सचिव खिरोद प्रमाणिक, ललन तिवारी, राजेश दलबेहरा, साधु चरण सोय आदि शामिल थे।
September 6, 2026 3: 35 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
