झारखंड सरकार को पेपर लीक मामले पर उठाए सख्त कदम-गजेन्द्र नाथ चौहान
Kharsawan गुरुकुल के निदेशक गजेन्द्र नाथ चौहान ने कहा कि झारखंड में विगत 11 फरवरी 2025 से शुरू हुई झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा के दौरान आज आयोजित विज्ञान की परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। इससे पहले अलग-अलग स्रोतों से जानकारी मिल रही थी कि जएसी बोर्ड की 10वीं विज्ञान सैद्धांतिक का पेपर लीक हो गया है। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी 2025 को परीक्षा से पहले विज्ञान सैद्धांतिक विषय का प्रश्न पत्र वायरल होने की जानकारी मिली थी। आज सुबह परीक्षा शुरू होते ही विज्ञान विषय के वायरल प्रश्न पत्र की जांच जैक द्वारा की गई और जैक के आज के प्रश्न पत्र की जांच की गई। तो दोनों प्रश्न पत्र बिल्कुल एक जैसे थे। हालांकि हिंदी और साइंस की परीक्षा को जैक द्वारा रद्द कर दिया गया। लेकिन इसके बाद भी एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। एक बार फिर यह साफ हो गया है कि झारखंड में शिक्षा माफिया हावी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पेपर लीक की समस्या विद्यार्थियों के लिए अभिशाप है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करते हैं और जब परीक्षा देकर आते हैं तो पता चलता है पेपर लीक हो गया है। बच्चों के मेहनत पर पानी फिर जाता है और उनका हौसला टूट जाता है। सिर्फ बच्चों का हौसला नहीं टूटता उनके जैसे अभिभावकों का भी हौसला टूट जाता है। झारखंड सरकार को इस पर ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाए न हो।
September 6, 2026 3: 46 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
