जमशेदपुर के कदमा पुलिस ने फर्जी दोस्त बनकर घर से
जेवरात और जरूरी दस्तावेज ठगने के आरोप में जालसाज गिरफ्तार
Jamshedpur जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने फर्जी दोस्त बनकर घर से जेवरात और जरूरी दस्तावेज ठगने के आरोप में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना निवासी एक जालसाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए जाल साज का नाम जयंत कुमार जायसवाल है. पुलिस ने उसके पास से एक यामाहा मोटरसाइकिल, एक टाटा पंच गाड़ी और वादी प्रशांत डिंडा के जरूरी दस्तावेज बरामद किए है. इसकी जानकारी मंगलवार को सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आया जालसाज फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को अपनी जाल में फांसता था और उसके घर से जरूरी दस्तावेज और जेवरात आदि लेकर रफू चक्कर हो जाता था. ऐसा ही एक मामला कदमा निवासी प्रशांत डिंडा का आया था. जहां आरोपी ने उनके घर से पत्नी को उनका दोस्त बढ़कर इनकम टैक्स का रेड होने की बात कह कर उनकी गाड़ी, गहने और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गया था. मामला दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को गिरिडीह से धर दबोचा गया जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति द्वारा कई लोगों को अपना शिकार बनाया गया है. इसकी जांच की जा रही है.
July 23, 2026 11: 25 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
