खरसावां शहरी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने वाहन
चेकिंग अभियान चलाकर हिदायत देकर सबको छोड़ा
Kharsawan सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निदेशानुसार खरसावां थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार एवं एएसआई हकीक अंसारी ने संयुक्त रूप से मंगलवार को खरसावां शहरी क्षेत्र के पक्का तलाब के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बगैर कागजात व बिना हेलमेट के कारण कई वाहनों के चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मचा गया। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर भागते दिखे। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि नियमों की अनदेखी के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएँ हो रही है। बिना हेलमेट पहने घर से नही निकले। पुलिस के भय से नह बल्कि अपनी जीवन रक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहने। पुलिस ने लाइसेंस, हेलमेट, कागजात नही रहने वाले वाहनों को सबको हिदायत देकर छोड़ दिया। और कहा कि भविष्य यातायात नियमो के अनदेखी करने पर कटेगा चालान व होगी कार्रवाई।
September 6, 2026 4: 42 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
