खरसावां मे श्री श्री 108 मां बसंती पूजा कमेटी की
महत्वपूर्ण बैठक, मां बसंती पूजा विधि-विधान के तहत होगा,
50 ब्राह्मण समाज के यूवको का होगा सामूहिक उपनयन
kharsawan खरसावां के बजारसाई स्थित मॉ बांसती मंदिर प्रांगण श्री श्री 108 मां बसंती दुर्गात्सव समिति खरसावां की एक बैठक हरिश्चंद्र आचार्य की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक प्रत्येक साल की भांति इस साल भी मां बसंती की पूजा अर्चना विधि-विधान करने का निर्णय लिया गया। मॉ बांसती मंदिर में आगामी 3 अप्रेल से बेल्लाधिवास के साथ शुरू होगा। जबकि आगामी 4 अप्रेल को महासप्तमी, 5 अप्रेल को महाअष्टमी की पूजा-अर्चना होगी। वही 6 अप्रेल को महानवमी तथा 7 अप्रेल को पारंपरिक विधि विधान के तहत विजया दशमी की पूजा-अर्चना होगी। विजयादशमी के दिन 50 ब्राहम्ण युवाओं का उपनयन (जेनवु) निःशुल्क किया जाएगा। उपनयन के बाद रूसीया गोमन यात्रा परंम्परा निभाई जाएगी। ब्राह्मण समाज के युवको का निशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार होगा। ब्राह्मण समाज के युवक का उपनयन कराने के इच्छुक है। वे अपना आवेदन आगामी 1 मार्चं से आगामी 25 मार्च तक खरसावां के पूजा समिति के से संपर्क कर आवेदन कर सकेंगे। बता दे कि खरसावां के बसंती मंदिर में वर्ष 1903 मे ब्राह्मण समाज के द्वारा बसंती मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। इस बैठक में मुख्य रूप से बसंती दुर्गात्सव समिति के हरिश्चंद्र आचार्य, सचिव कामाख्या प्रसाद सारंगी, हर कुवर दास, पंकज मिश्रा, अशोक सारंगी, बिरोजा पति, असीत मिश्रा, राजेश मिश्रा, सुशील सारंगी, सुजीत हाजरा, सरोज मिश्रा, प्रीति रंजन नंदा, प्रवीण सारंगी, रंजीत सांडगी उर्फ नाउ, भास्कर आचार्य आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 4: 29 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
