नीमडीह पुलिस द्वारा चला अवैध शराब व एंट्री
क्राइम चेकिंग अभियान, भट्टी ध्वस्त, एक बाइक जप्त
Ichagarh
सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। मुरू गांव के नदी किनारे जंगल झाड़ में अवैध रूप से चलाए जा रहे अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया एवं करीब 50 किलो जावा महुआ को विनष्ट किया गया। वहीं शराब माफिया मौके से फरार हो गया। वहीं मुरू पुल के समीप एंट्री क्राइम चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें बीना नंबर लगे एक बाइक को जप्त किया गया। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर अवैध देशी शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया एवं 50 किलो जावा महुआ को विनष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब भट्टी के संचालक का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एंट्री क्राइम चेकिंग के दौरान एक बीना नंबर बाइक को जप्त कर विधि सम्मत कारवाई किया जा रहा है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए जाने से क्षेत्र में शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
September 6, 2026 4: 42 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
