खरसावां के मिशन ऑफ एलोहिम इंग्लिश स्कूल में
हेल्थ कैंप, 131 बच्चो स्कूली बच्चों के दांतो की हुई जांच
ससमय रहते दांतों की देखभाल करे-डॉ सरिता कुमारी
kharsawan खरसावां के मिशन ऑफ इलोहिम इंग्लिश स्कूल में कौशल्या एंड बाबूराम चैरिटी ट्रस्ट के द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैंप में नर्सरी से लेकर पांचवे कक्षा के 131 बच्चों की दांतो की जांच की गई। हेल्थ कैंप में डॉ सरिता कुमारी, डां दीपक कुमार महतो के द्वारा स्कूली बच्चों के दांतो की जांच की गई। साथ ही परामर्श देते हुए दांतो की देखभाल के सही तरीके बताए। दिया। मौके पर डॉ सरिता कुमारी एवं टीम ने बच्चों को ब्रश करने का सही तरीके सहित दांतों एवं मुख स्वास्थ्य से संबंधि जानकारी दी। टीम ने बच्चो को परामर्श दिया कि समय रहते दांतों की देखभाल करने, दांत खराब होने का प्रमुख कारण है। विद्यालप के निदेशक पंकज कुमार महतो ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने शरीर के बाकी अंगों की जांच करवाते हैं। उसी प्रकार हमारे दांतों को भी नियमित अंतराल पर दंत चिकित्सक से समय-समय पर अपने दांतों की जांच करवानी चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालप के निदेशक पंकज कुमार महतो, प्राचार्य जगमोहन महतो, ड सरिता कुमारी, डा दीपक कुमार महतो, कौशल्या एंड बाबूराम चैरिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष दशरथ महतो, सचिव प्रभात कुमार महतो, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार महतो, सुधा महतो, सुजीत महतो, सरिता पान, गदाधर महतो आदि शिक्षक उपस्थित थे।
July 23, 2026 9: 27 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
