भाजपा के नए जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान बनाए गए, पार्टी कार्यालय में हुई इसकी औपचारिक घोषणा,
Seraikela
भाजपा के नए जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान बनाए गए हैं। पार्टी कार्यालय में 5:15 बजे इसकी औपचारिक घोषणा की गई। चुनाव पर्यवेक्षक जटाशंकर पांडे एवं चुनाव प्रभारी अमर कुमार बावरी द्वारा इसकी घोषणा की गई। घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर उनकी माला पहनकर स्वागत किया गया । इस दौरान आदित्यपुर ,आरआईटी सरायकेला ,राजनगर मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों के नाम का घोषणा भी किया गया।
