कुचाई में 50 कृषकों के बीच गरमा मूंग का बीज
वितरण, किसानो को वैज्ञानिक विधि से खेती की दी जानकारी,
वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आत्मनिभ्रर बने किसान-प्रमुख
kharsawan कुचाई प्रखंड कार्यालय में 50 कृषकों के बीच गरमा मूंग का बीज निःशुल्क वितरण किया गया। किसानों को बीज देते हुए प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती कर किसान आत्मनिभ्रर बन सकते है। समय के अनुसार नियमित देखभाल से फसल का उत्पादन बढ़ता है और खुशहाली घर आती है। बदलते समय के साथ कृषि के क्षेत्र में भी बदलाव की जरूरत है। इसमें किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और जैविक खेती कर उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान कृषि कार्यों के साथ-साथ सरकार के अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी तरक्की की राह को प्रशस्त कर सकते हैं। जबकि बीटीएम राजेश कुमार ने कहा कि अच्छी पैदावार व किसानों को सशक्त बनाने के लिए बीज का वितरण किया जा रहा है। किसान खेती को भी अपनाए। जिससे कि किसान का आय डबल हो सके। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा प्रदत्त अनुदानित बीज योजना एवं कृषि विभाग से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को पहले कृषक निबंधन फिर ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख गुड्डी देवी, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, बीटीएम राजेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, बीएओ लिबुनस हेंब्रम, किसान मित्र बूंदी राम सोय आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 47 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
